आधा दर्जन शराबी चालकों पर कार्रवाई, यातायात पुलिस ने वाहन जप्त कर भेजा न्यायालय

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 9 व 10 फरवरी को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान लगभग 33 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई थी, शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता, जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती हंै। 6 वाहन का चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण के लिए न्यायालय पेश किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई, जिससे विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी हुई है। न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने के लिए प्रस्ताव संबंधित आरटीओ में भेजा जाएगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सवालिया रावत, सुरेश शुक्ला, आर प्रवेश, रवी अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का योगदान रहा है।

Next Post

आष्टा मर्डर या सुसाइड: नाले में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान लेकिन पुलिस बता रही आत्महत्या

Tue Feb 10 , 2026
आष्टा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागैर स्थित बापचा नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी। प्राप्त जानकारी […]

You May Like