आष्टा मर्डर या सुसाइड: नाले में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान लेकिन पुलिस बता रही आत्महत्या

आष्टा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागैर स्थित बापचा नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा वायरल किए गए वीडियो के आधार पर युवक के शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई देने की बात कही जा रही है, जिनमें बाएं कान के नीचे घाव, मुंह में जीभ का फटा हुआ हिस्सा, दाईं आंख के पास सूजन तथा कलाई पर चोट के निशान शामिल बताए जा रहे हैं।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस ने मीडिया को घटनास्थल की कवरेज करने से रोका। इस संबंध में जब थाना प्रभारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चूहा मार दवा का रैपर मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

पिता ने गला घोटकर की पुत्र की हत्या

Tue Feb 10 , 2026
उज्जैन। शराबी पिता से सोमवार-मंगलवार पुत्र का विवाद हो गया। पिता ने गला घोट कर हत्या कर दी और लाश को बाथरूम में बंद कर दिया। सुबह मामले का पता चलते ही पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया। पंवासा क्षेत्र के रघुनंदन गार्डन के पीछे रहने वाले विशाल […]

You May Like