चेन्नई, तमिलनाडु विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने नियम 110 के तहत ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के पात्र परिवारों को हर साल तीन कुकिंग गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, जिसकी शुरुआत आगामी वर्ष 2027 में पोंगल के पावन अवसर पर की जाएगी।
लाखों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम से राज्य के लगभग 1.38 करोड़ से अधिक परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इस योजना का लाभ मुख्य रूप से 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, छोटे किसानों और दिव्यांग सदस्यों वाले परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
बैंक खातों में भेजी जाएगी राशि
इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है, जिसके तहत तेल कंपनियों से समन्वय कर गैस सिलेंडर की निर्धारित राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

