अवैध संबंध को लेकर हुई थी हत्या

सतना : जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी के अर्जुन खोह के जंगल में मई महीने में मिले शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी.     जसो थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मई देवरी के अर्जुन खोह जंगल में एक व्यक्ति की शव मई महीने में पाया गया था. पुलिस द्वारा शुरु की गई जांच में मृतक की पहचान धनीराम भूमिया के तौर पर हुई थी. हलांकि पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए परिजनों से लेकर रिश्तेदारों व आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही थी. लेकिन जो जानकारियां सामने आ रही थीं वह काफी उलझी हुई थीं. लेकिन जारी जांच के दौरान जैसे ही पुलिस को कुछ लोगों के जरिए यह जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी से धन सिंह यादव और लुक्खू उर्फ जहिंद के संबंध थे. जिसकी जानकारी सामने आने पर मृतक धनीराम द्वारा धन और लुक्खू दोनों को गांव में बदनाम किया जा रहा था. यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने संदेह के आधार पर धन और लुक्खू को पकड़ लिया और पूछताछ शुरु की. जिसमें दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया. दोनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर धनीराम द्वारा उन्हें बदनाम किया जा रहा था. इसी रंजिश में उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर धनीराम की हत्या कर दी थी और शव को गुफा में छिपा दिया था.

Next Post

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सरकारी अस्पताल के बच्चा वार्ड में भीषण आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई

Mon Aug 24 , 2026
अमरावती, महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे एक बड़ा हादसा पेश आया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) के वेंटिलेटर में अचानक धमाका होने के बाद भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी यूनिट में […]

You May Like