मुम्बई 10 मार्च (वार्ता) कप्तान हरमनप्रीत कौर (54) और नेट सायवर ब्रंट (38) की पारियों के दम पर मुंम्बई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के 19वें मुकाबले में सोमवार को गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।
इससे पहले आज यहां गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एमेलिया केर (पांच) का विकेट गवां दिया। इसके बाद सातवें ओवर में प्रिया मिश्रा ने हेली मैथ्यूज (27) को आउट कर मुम्बई को दूसरा झटका दिया। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने नेट सायवर ब्रंट के साथ पारी को संभाला। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में एश्ली गार्डनर ने नेट सायवर ब्रंट को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नेट सायवर ब्रंट ने 31 गेंदों में छह चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। अमनजोत कौर (27) और यास्तिका भाटिया (13)रन बनाकर आउट हुई। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर तनुजा कंवर हरमनप्रीत कौर को आउट किया। हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (54) रनों की पारी खेली। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया।
गुजराज जायंट्स की ओर से तनुजा कंवर,काश्वी गौतम, प्रिया मिश्रा और एश्ली गार्डनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
