
जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मृतका के पति समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने आरोपी पति को अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद आरोपी समर्थ सिंह पर कानूनी शिकंजा और कस गया है।
