
भिंड। भाजपा के मिहोना मण्डल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह व कमल कुशवाह पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने बिना मेडिकल डिग्री के युवक का इलाज किया था जिससे आज विस्वास सिंह राजावत मौत हो गई थी। रौन थाना पुलिस ने धारा 304, 34, 20 मप्र आयुर्विज्ञान परिषद के तहत एफआईआर दर्ज की है।
रौंन में संचालित बिधि क्लीनिक को शील्ड करने के बाद मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि अचानक उठे पेट दर्द का इलाज कराने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज के आरोप लगाए। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। परिजनों ने विधि क्लीनिक के संचालक पुष्पेंद्र पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया जो भाजपा का मंडल अध्यक्ष भी है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
