जानवर कौन: श्वान के बच्चों को मार डाला, एफआईआर दर्ज

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड महाराजपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई। जिसमें एक सिरफिरे ने शराब के नशे में चूर होकर बेजुबान श्वान के बच्चों को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। डॉग्स लवर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।पुलिस ने बताया कि अजीत सिंह आनंद उर्फ मंगे सरदार पिता स्व, भगत सिंह आनंद निवासी आदर्श नगर ग्वारीघाट, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एनिमल लवर ग्रुप जबलपुर में एड हैं.

ग्रुप के माध्यम से आज सुबह ग्रुप के सदस्य सतीश यादव ने ग्रुप में मैसेज फारवर्ड किया कि राजेश दाहिया ने एक डॉग्स के 06 बच्चो को 30 जून को रात्रि करीब 8 बजे हाऊसिंग बोर्ड महाराजपुर ए. बी. किडस स्कूल के पास डंडो से मारा, जिससे 05 बच्चे खत्म हो गये, एक बच्चे की कल रात्रि के समय लगभग 8 बजे डंडे से मारकर हत्या कर दी। इसका विरोध वहाँ पर आनंद सेन, विकास साहनी, शुभम गुप्ता, विष्णु गुप्ता ने किया तो राजेश दाहिया ने सभी से अभद्रता की।

Next Post

तीन अधिकारियों पर अवमानना की कार्यवाही के निर्देश

Thu Jul 3 , 2025
जबलपुर: हाईकोर्ट ने अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज बीपी पाण्डेय, सीईओ जनपद पंचायत मऊगंज राम कुशल मिश्रा और बीआरसीसी शिव कुमार रजक के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिये। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने हाईकोर्ट रजिस्ट्री को तीनों अधिकारियों के खिलाफ पृथक से अवमानना याचिका दाखिल करने के निर्देश […]

You May Like