बुजुर्ग व्यापारी के खाते से बिना ओटीपी उड़े 1.90 लाख

जबलपुर: लॉर्डगंज थाना अंतर्गत जवाहरगंज निवासी बुजुर्ग व्यापारी के बैंक खाते से सायबर ठग ने बिना ओटीपी 1 लाख 90 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉर्डगंज के जवाहरगंज इलाके में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग अशोक कुमार पोद्दार पेशे से व्यापारी हैं। उनका खाता एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में है। जालसाज ने उनके खाते को अपना निशाना बनाया। कुल 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए‌। पीड़ित व्यापारी के मोबाइल पर न तो बैंक की तरफ से कोई डेबिट मैसेज आया और न ही कोई ओटीपी प्राप्त हुआ।

Next Post

सीएम डॉ यादव आज लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

Sat Aug 29 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 अगस्त को बालाघाट जिले के लांजी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कन्या छात्रावास एवं उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। उत्कृष्ट विद्यालय में प्रबुद्धजनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव लांजी के पास ग्राम कोरका, बोंदारी भी जाएंगे। वे […]

You May Like