जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 112 गैर म्यादी वारिटयों एवं 83 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 29 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश देते हुये 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 बॉटल एवं 96 पाव देशी, अंग्रेजी शराब, 47 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। इसी प्रकार चाकू रखकर घूमते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा जाकर 4 चाकू जब्त किये गये। इसके साथ ही सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
