सोमालिया ने अमीरात के साथ सैन्य सहयोग समझौता खत्म किया

मोगादिशु, 13 जनवरी (वार्ता) सोमालिया ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ सैन्य सहयोग समझौता समाप्त कर दिया है। सोमालिया समाचार पोर्टल ‘द अखबार’ ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गयी है। पिछले सप्ताह यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने ‘सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल’ (एसटीसी) के पूर्व नेता ऐदारस अल-जुबैदी को सोमालिया के रास्ते यमन से भागने में मदद की थी। इस घटना की जानकारी सोमालिया को नहीं दी गयी थी। उसने इसकी जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमालिया ने संयुक्त अरब अमीरात के पूरे सैन्य दल को वापस भेजना शुरू कर दिया है। साथ ही मोगादिशु, बोसासो और बरबेरा में स्थित सैन्य ठिकानों सहित अमीराती सेना के रसद और सैन्य ढांचे को भी हटाया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात और सोमालिया के बीच 2023 में एक सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे।

Next Post

अमेरिका ने करीब एक साल में एक लाख से अधिक वीजा किये रद्द

Tue Jan 13 , 2026
वॉशिंगटन, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगभग एक साल पहले पदभार संभालने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रद्द किए गए […]

You May Like