धानमंडी में सवा दो लाख कट्टे गेहूं की आवक

बारां, 24 मार्च (वार्ता) राजस्थान में बारां की कृषि उपज मंडी में सोमवार को धानमंडी में सवा दो लाख कट्टे गेहूं की भारी आवक हुई।

बारां व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष लश्करी ने बताया कि धान मंडी में एकातरा व्यवस्था के अनुरूप केवल गेहूं की नीलामी हुई। बाकी कृषि जिंसों की नीलामी बंद रही। धानमंडी में करीब दो लाख 25 हजार कट्टे गेहूं की आवक हुई। गेहूं 2400 रूपये क्विंटल से लेकर 2700 प्रति क्विंटल तक में बिका। लश्करी ने बताया कि मंगलवार को सभी अन्य जिंसों की नीलामी होगी जबकि गेहूं की नीलामी बंद रहेगी।

 

 

Next Post

सोना चांदी में मजबूती

Mon Mar 24 , 2025
इंदौर, 24 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में मांग से तेजी दर्ज की गई । आज सोना 250 रुपये तथा चांदी 500 रुपये बढ़कर बिकी। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3026 डालर व चांदी 3312 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- […]

You May Like