पिकअप की टक्कर से तीन घायल

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत तिलसानी के पास मोड पर पिकअप की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अमीर कुरैशी पिता मोहम्मद सलीम कुरैशी 26 वर्ष निवासी नफीस गंज ठक्कर ग्राम वार्ड हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी रिश्तेदारी ग्राम बैरागी कुण्डम में है।

रिश्तेदारी ग्राम बैरागी में बलीमा (शादी) का कार्यक्रम था इसलिये वह और भाई समीर कुरैशी एवं रिश्तेदार शहनवाज अंसारी व अमन मंसूरी चारों लोग दो अलग अलग मोटरसाईकिलों से जबलपुर से ग्राम बैरागी शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चारो लोग मोटरसाईकिलों से वापस जबलपुर जा रहे थे।

वह एवं भाई समीर दोनो एक्टिवा से चल रहे थे एवं दूसरी मोटरसाईकिल से रिश्तेदार शाहनवाज व अमन मंसूरी चल रहे थे। रास्ते में तिलसानी के पास मोड पर रुके थे तभी कुण्डम तरफ से एक लोडिंग पिकअप गाडी का चालक अपनी गाडी को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर आया और रोड किनारे खडे भाई समीर, रिश्तेदार शाहनवाज अंसारी व अमन मंसूरी को टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोटें आ गई।

Next Post

भोपाल गैस पीडि़तों के मामले में जवाब के लिये सरकार को मोहलत

Fri Dec 5 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को उस जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है, जिसमें गंभीर रूप से घायल गैस पीडि़तों को एक विशेष श्रेणी के लिए अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ […]

You May Like