फर्जीवाड़ा कर 14 एकड़ जमीन करवा ली अपने नाम

पिता-पुत्र पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। फर्जीवाड़ा करते हुए 14 एकड़ जमीन स्वयं के नाम करवाने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ शहपुरा पुलिस ने  विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक अनुराग मधुसुदन आचार्य और उनकी मां रेखा के नाम पर शहपुरा के ग्राम नटवारा सुरई में 14 एकड़ जमीन थी। अनुराग और उनकी मां कुछ माह पूर्व मुंबई में थे। इस दौरान रानीताल निवासी विजय गोटियां और उसके बेटे यश गोटिया ने एक वृद्धा को रेखा और एक व्यक्ति को अनुराग आचार्य बना फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद जमीन को बैंक मेें गिरवी भी रख दिया।  अनुराग ने नवम्बर 2024 को जमीन का फौती नामांतरण अपने नाम पर कराने आवेदन दिया। जब मामले की प्रशासनिक अधिकारियों ने पड़ताल की तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

 

Next Post

हर जिले में दलित, आदिवासी और पिछड़ों के अत्याचार जैसे मुद्दों को उठाएंः पटवारी 

Sat Feb 15 , 2025
एक मंत्री के पीछे एक प्रवक्ता, कांग्रेस का नया फार्मूला   नव भारत न्यूज इंदौर. कांग्रेस अब भाजपा को प्रदेश में नए सिरे से घेरने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस ने प्रवक्ताओं कर साथ नया फार्मूला बनाया है, जिसमें प्रदेश सरकार के एक मंत्री के पीछे एक प्रवक्ता नियुक्त […]

You May Like