नोटबुक निकालने की सज़ा टीचर ने 7वीं के छात्र को इतना पीटा कि टूट गई कंधे की हड्डी

छतरपुर। छतरपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षक की बेरहमी का मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र को केवल इसलिए बुरी तरह पीटा गया, क्योंकि उसने हिंदी की क्लास में गलती से दूसरे विषय की कॉपी निकाल ली थी। इस पिटाई के कारण छात्र के कंधे की हड्डी टूट गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना 6 नवंबर की है। पीड़ित छात्र कृष्ण शिवहरे ने बताया कि हिंदी की क्लास के दौरान गलती से उसने किसी और विषय की नोटबुक निकाल ली थी। इससे नाराज़ होकर शिक्षक मोहित बुदौरिया ने पहले कृष्ण का दाहिना हाथ ज़बरदस्ती मरोड़ दिया और फिर उसकी पीठ पर भी बुरी तरह मारा।

आरोप है कि पिटाई के बाद भी शिक्षक ने छात्र को लगभग एक घंटे तक क्लास से बाहर नहीं निकलने दिया, और वह इस दौरान क्लास में ही रोता रहा।

दो दिन बाद हुआ फ़्रैक्चर का खुलासा

पिटाई के बाद छात्र कृष्ण दो दिनों तक घर पर दर्द सहता रहा। जब दर्द असहनीय हो गया, तो परिजन उसे ज़िला अस्पताल ले गए। वहाँ कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर वे उसे एक निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में जाँच और एक्स-रे रिपोर्ट के बाद पता चला कि कृष्ण के हाथ में फ़्रैक्चर है और उसकी कंधे की हड्डी टूट गई है।

शिक्षक पर मारपीट और धमकी का आरोप

पीड़ित छात्र कृष्ण ने आरोप लगाया कि स्कूल के शिक्षक अक्सर बच्चों को पीटते हैं। अगर कोई शिकायत करने की बात करता है, तो उसे स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती है।

Next Post

9 डिग्री पर आया पारा 

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर। अचानक सर्दी बढ़ने के साथ पारे में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। ठंडी हवाएं भी चली। बीती रात में तो ठंड ने असर दिखाया कई जगह अलाव भी चलते देखे गए। मौसम […]

You May Like