राहतगढ़ ओवरब्रिज से नीचे गिरी बोलेरो, 4 से 5 लोग था सवार एक बच्ची भी शामिल

सागर। जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राहतगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चार से पाँच लोग सवार थे, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल थी।

घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बोलेरो किसी समारोह से लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

माँ शारदा देवी की नगरी में आल्हा तलैया के तट पर 51 हजार दीपमालाओं से हुआ दीपोत्सव

Sat Nov 1 , 2025
सतना । देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन दिवस पर जब संपूर्ण सृष्टि में देवता पुनः जाग्रत होते हैं, उसी शुभ घड़ी में श्रीराम पथ गमन के पावन मार्ग पर भक्ति, प्रकाश और संस्कृति का महा-संगम प्रस्फुटित हुआ। 3,51,111 दीपों की ज्योति जब एक साथ प्रज्वलित हुई, तब यह केवल दीपों […]

You May Like