अब बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वालों की खैर नहीं ,डाइविंग लाइसेन्स भी होंगे निलबिंत 

पांढुरना। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा सुनिश्ति करने के उद्देश्य से जिले में चलाएँ चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहने जागरूक करने के साथ ही बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले 35 लोगों पर चलानी कार्यवाहीं कर इनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया की जा रहीं है।

सडक़ दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चि करने 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक चलाएं जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष हेलमेट अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देश तथा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्ष नीरज सोनी के मार्गदर्शन में पांढुरना जिले में भी लोगों को हेलमेट पहनकर ही बाईक चलाने के प्रति जागरूक करने इन दिनों विशेष अभियान चलाएं जा रहा है।

इसी के तहत सोमवार को नगर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड़ परिसर में जिला पुलिस की यातायात प्रभारी निरीक्षक आकांक्षा सहारे एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा ही हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं इस अभियान में बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाहीं कि जा रहीं है,हांला कि इस चालानी कार्यवाहीं को उद्देश्य केवल चालन करना ही नहीं बल्कि लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक परिवर्तन लाने के साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानी को रोकना भी है।

विभागीय सूत्रों की माने तो इस दौरान पांढुरना जिले के विभिन्न पुलिस थाने तथा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बिना हेलमेट पहने बाईक चला रहे 35 लोगों पर चालानी कार्यवाहीं करने के साथ ही इनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी कि जा रहीं है। जिसे देख अब अधिकांश बाइक सवार लोगोंं को हेलमेट पहनकर ही बाईक चलाते दिखाई दे रहे है।

Next Post

नरवाई की आग बनी कहर, दो ट्रैक्टर स्वाहा

Mon Apr 27 , 2026
सीहोर। जिले के मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव में सोमवार शाम खेत की नरवाई में लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते आग की लपटें करीब 500 मीटर दूर स्थित एक किसान के खेत पर बने मकान तक पहुंच गईं […]

You May Like