हरियाली के रंग में रंगा हाईकोर्ट बार : नारी शक्ति, प्रकृति और संस्कृति के संग मना हरियाली दिवस

जबलपुर। अदालत के गलियारों में जहां रोज कानून की धाराओं और तरीकों की गंभीरता सुनाई देती है, शनिवार को वही परिसर प्रकृति, संस्कृति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आदर्श मुनि सभागार में हरियाली दिवस का आयोजन हुआ। वर्षा से धुली धरती की हरियाली को नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि कीर्ति अभिलाष पांडेय, शक्ति त्रिवेदी और प्राची अजय शुक्ला की उपस्थिति में पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आर्या त्रिवेदी कृष्ण तथा लाभान्शी शुक्ला और आव्या त्रिवेदी राधा के रूप में मंच पर उतरीं तो सभागार में ब्रज की छवि साकार हो उठी। मेहंदी प्रतियोगिता, प्रकृति के राग पर नृत्य और पुरानी फिल्मों की थीम पर महिला वेशभूषा ने आयोजन को विविध रंग दिए।

समारोह में हाईकोर्ट बार की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह, सचिव असीम त्रिवेदी, उपाध्यक्ष विश्वास पलिया व सत्येन्द्र ज्योतिषी, महिला उपाध्यक्ष अनुराधा तिवारी चौबे, सहसचिव रूपेश पटेल, कोषाध्यक्ष सुशीला पालीवाल, पुस्तकालय सचिव अजय शुक्ला सहित कार्यकारिणी सदस्यों कार्यकारिणी सदस्यों आशीष तिवारी, अर्नव तिवारी, विभा पाठक, अभिजीत सोनी, शांति तिवारी,अतुल द्विवेदी, आरती शर्मा व वरुण दुबे का सम्मान हुआ।

कदम संस्था की ओर से अंकुर मिश्रा और योगेश मिश्रा ने 200 से अधिक पौधों का वितरण किया। पौधों के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

आयोजन का सबसे अनूठा संदेश खान-पान में भी दिखाई दिया। गोल कचौड़ी को

धरती और उस पर सजी हरी चटनी को हरियाली का प्रतीक माना गया। संदेश था-धरती का आकार चाहे कितना भी सुंदर हो, उसका जीवन उसकी हरियाली से है।

समारोह समाप्त हुआ, लेकिन पौधों के रूप में उसकी हरियाली न्यायालय से

निकलकर घर-आंगनों तक पहुंच गई।

Next Post

राज्यसभा सांसद का पता नहीं मिलने के कारण नहीं हो पाया नोटिस सर्व, दूसरे ने लेने से किया इंकार

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। राज्यसभा सदस्य का नामांकन निरस्त किये जाने को चुनौती देते हुए कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की तरफ से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जस्टिस बी पी शर्मा की एकलपीठ को बताया गया कि सांसद रजनीश अग्रवाल का पता नहीं मिलने के कारण नोटिस सर्व नहीं हो पाया। […]

You May Like