माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गीत ‘चांद’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

मुंबई, 20 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गीत ‘चांद’ रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव, गोल्डी यादव की आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गीत ‘चांद’ लेकर आईं हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कश्मीरी पोशाक पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह फूलों से भरी नाव डल झील पर चलाते हुए कश्मीर की कली लग रही हैं। इस गीत की शूटिंग कश्मीर की मनोरम वादियों, बर्फीले पर्वत, निर्मल पानी से भरी झील आदि रमणीय स्थलों पर किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘चांद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। संगीत विनय विनायक और लिरिक्स पिंकू बाबा का है। डायरेक्टर समीय मलिक, सिनेमैटोग्राफर सैयद मुज़फ़्फ़र, एडिटर एंड कलरिस्ट सैयद मुज़फ़्फ़र, असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर सज्जाद मलिक हैं। लाइटिंग कैसर शब्बीर ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह गाना काफी यूनिक बनाया गया है। इसकी शूटिंग में एक अलग ही एहसास हुआ है और एक नया अनुभव मिला है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर सर ने कमाल का गाना बनाया है। इस सांग में काम करके मुझे बहुत खुशी है। इस गाने को अपना भरपूर प्यार देने के लिए सभी फैंस एवं ऑडियंस दिल से थैंक्यू।’

Next Post

सुभाष नगर से दौड़ी भोपाल मेट्रो, सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिखाई हरी झंडी

Sat Dec 20 , 2025
अशरफ अली भोपाल। राजधानी भोपाल के लिए शनिवार की शाम ऐतिहासिक बन गई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर भोपाल मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भोपाल में आधुनिक, सुरक्षित […]

You May Like