
जबलपुर। पूजा करने के लिये दुर्गा मंदिर जयप्रकाश नगर जा रही वृद्धा को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने निशाना बनाते हुए गले में झपट्टा मार सोने की चेन लूट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि अमित राय निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह 6:15 बजे माँ अनुसुईया राय पूजा करने के लिये दुर्गा मंदिर जयप्रकाश नगर गयी थी और करीब सुबह 6:25 बजे माँ लक्ष्मी शुक्ला के मकान के सामने पूजा के लिये फूल तोड़ रही थी, उसी समय काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात लडके आये जिसमे बाइक चलाने वाले एक लडके ने हेलमेट पहना हुआ था और उसके पीछे बैठे लडके ने अपना मुँह सफेद गमछे में ढका हुआ था। पीछे बैठे लड़के ने माँ के गले से एक सोने की चेन लगभग 25 ग्राम की झप्पटा मारकर खीचकर स्पीड में भाग गये।
