सूने मकान से गोल्ड ले गए चोर

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत जसूजा सिटी में चोर एक सूने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर चुराकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि अनिल जगवानी 48 वर्ष निवासी मकान नम्बर बी- 115 जसूजा सिटी फेस 01 धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रायवेट मार्केटिंग नौकरी करता है। उसकी पत्नि का स्वास्थ्य खराब होने से 24 सितंबर को रात 8 बजे अपनी बेटियों को अपने रिश्तेदार के घर छोड़कर एवं घर में ताला लगाकर पत्नि को लेकर नागपुर कार से गया था, जहॉ से 25 सितंबर को रात 8 बजे घर वापस आया, देखा मेन गेट का ताला बंद था। गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि घर के दरवाजे का सेन्ट्रल लॉक एवं ताला टूटा था। अंदर अलमारी के लॉकर में रखी सोने की अंगूठी दो ग्राम एवं एक मंगलसूत्र वजनी आधा तोला का अलमारी में नहीं था। कपड़े एवं सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे। कोई अज्ञात् चोर अंगूठी एवं सोने का मंगलसूत्र ताला एवं लॉकर तोड़कर चोरी कर ले गया है।

Next Post

तालाब में मिला बच्ची का शव

Fri Sep 26 , 2025
टीकमगढ़ जिले के प्रतापपुरा पठार गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे 12 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ नहाने गई थी, जहां वह गहरे पानी में चली गई। मृत बच्ची की पहचान चंदो केवट (पिता हजारी केवट) के रूप […]

You May Like