तालाब में मिला बच्ची का शव

टीकमगढ़ जिले के प्रतापपुरा पठार गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे 12 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ नहाने गई थी, जहां वह गहरे पानी में चली गई। मृत बच्ची की पहचान चंदो केवट (पिता हजारी केवट) के रूप में हुई है।

दिगौड़ा थाना पुलिस के अनुसार, चंदो अपनी बड़ी बहन के साथ प्रतापपुरा पठार की तलैया में नहाने गई थी। नहाते समय वह दुर्घटनावश गहरे पानी की तरफ चली गई और डूब गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को तलैया से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृत बच्ची के चाचा भुवानी दास केवट ने सरपंच के साथ मिलकर घटना की रिपोर्ट दिगौड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

Next Post

पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri Sep 26 , 2025
सिंगरौली। एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार पिकअप एवं मोटरसाइकिल बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मोटरसाइकिल में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति थे सवार, बाइक चालक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत,जबकि बाइक में बैठे पीछे व्यक्ति की हालत है नाजुक, घायल को अस्पताल के लिए […]

You May Like