भोपाल। रिहायशी इलाकों में दुकान, ऑफिस, बैंक, गोदाम या शोरूम जैसी व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहते हैं। क्या घर से छोटा कारोबार चलाया जा सकता है? क्या हर तरह की दुकान या व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति होती है? और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए किन नियमों का पालन जरूरी है?
किसी गतिविधि की अनुमति केवल उसके आकार से तय नहीं होती, बल्कि जमीन का स्वीकृत लैंड यूज, मास्टर प्लान में निर्धारित प्रावधान, भवन की स्वीकृति, पार्किंग, फायर सेफ्टी और स्थानीय निकाय से मिली अनुमतियां भी महत्वपूर्ण होती हैं। इसलिए रिहायशी क्षेत्र में किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने से पहले संबंधित नियमों और जरूरी अनुमतियों की जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
