नेपाल बाढ़: मोदी ने बालेन्द्र शाह से की बात, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात कर भारत की ओर से हर संभव मानवीय सहायता का आश्वासन दिया है। श्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा ,” प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त की। इस कठिन समय में भारत की जनता नेपाल में अपने बहनों और भाइयों के साथ एकजुटता से खड़ी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की टीमें बचाव और राहत प्रयासों के लिए समन्वय कर रही हैं। उन्होंने कहा ,”भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत प्रयासों के लिए निकटता से समन्वय कर रही हैं।” नेपाल-चीन सीमा के पास बुधवार को भूस्खलन और भयानक बाढ़ की घटना में कम से कम 384 पर्यटक और यात्री लापता बताये गये हैं, जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना से आसपास भारी तबाही हुई है।

.....

Next Post

गुना जिला अस्पताल में पानी की बोतल में मिला सांप का बच्चा

Wed Aug 26 , 2026
गुना। जिला अस्पताल में पानी की बोतल के अंदर सांप का बच्चा मिलने से लोग हैरान। बुधवार सुबह मरीज के अटेंडर ने अस्पताल परिसर में शिव मंदिर के पास लगे नल से पानी भरकर बोतल में रखा था। मरीज को पानी पिलाने से पहले बोतल के अंदर जिंदा सांप का […]

You May Like