सड़क दुर्घटना में शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत

पांढुरना। ग्राम राजना हिवरासेनाडवार के बीच मुख्य सडक़ पर अपनी ही तेज बाइक से फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक को दशरथ पठाड़े को डायल 112 द्वारा नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन्हें मृत घोषित किया ।

नगरीय सीमा से लगे ग्राम राजना हिवरासेनाडवार के मध्य मुख्य नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार 4:27 बजे ग्राम मरकवाडा शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ दशरथ पठाड़े अपनी बाइक से पांढुरना की और आ रहे थे,इसी दौरान इनकी तेज बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिरने के बाद उक्त शिक्षक सडक़ के मध्य स्थित डिवाडर से टकरा गए,जिससे इनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,सूचना पर घटना स्थल पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा इन्हें नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में इन्हें मृत घोषित किया ।

Next Post

तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को प्रदान किए गए नवीन कार्यभार

Wed Apr 8 , 2026
सागर। सागर जिले मे प्रशासकीय कार्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर द्वारा तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुश्री ऋतु राय, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार खुरई, डॉ राकेश अहिरवार, तहसीलदार को […]

You May Like