
-छीना हुआ मशरूका किया बरामद
नवभारत न्यूज
सीधी 25 जनवरी।जमोडी पुलिस ने मंगल सूत्र छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर छीना हुआ मशरूका बरामद किया।पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रविंद्र वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपी अजीत साकेत पिता रामकुमार साकेत उम्र 19 साल निवासी ग्राम हिनौती थाना कमर्जी को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र जप्त किया है। पुलिस के अनुसार फरियादिया नीलम रजक पति राकेश रजक उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम करवाही थाना मझौली जिला सीधी की हमराह अपने मां संगीता रजक के साथ थाना जमोड़ी उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट लेख कराई कि आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को मैं अपनी मां संगीता रजक के साथ मायके करवाही से सीधी बाजार करने आई थी। सीधी बाजार करके अपने घर के लिए गांधी चौराहा से आटो में बैठ कर न्यू बस स्टैण्ड जा रही थी। तभी एक अज्ञात लडका आटो को रुकाया और आटो में मेरे बगल में आकर बैठ गया जैसे न्यू बस स्टैण्ड तिराहा के पास समय करीबन 05 बजे शाम आटो पहुंचा वह लडका उतरकर मेरा मंगल सूत्र पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 30 हजार रुपये की, जिसे मैं गले में पहनी हुई थी उसे छीन कर भाग गया ।रिपोर्ट पर धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।दौरान विवेचना फरियादिया, गवाहान घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर मामले को गंभीरता से लेते हुऐ मंगलसूत्र छीन कर फरार आरोपी को तलाश करने पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद संदेही अजीत साकेत पिता रामकुमार साकेत उम्र 19 साल निवासी ग्राम हिनौती थाना कमर्जी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूंछताछ की गई जो अपना जुर्म कबूल कर छीना हुआ सोने का मंगलसूत्र कीमती 30 हजार रुपये बरामद कराया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोडी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि बीरभान साकेत, आरक्षक वंशलाल सिंह, सचिन कुजूर एव नायक रविशंकर तिवारी की विशेष भूमिका रही ।
