
सुनिल योगी
बागली। 5 वर्ष पूर्व 4 फरवरी 2021 को घात लगाकर बैठे शिकारियों की गोली से ड्यूटी रत मदनलाल वर्मा की मौत हो गई इस संबंध में 5 वर्ष बाद संबंधित वन विभाग ने दिवंगत मदनलाल वर्मा को शहीद माना हाल ही में इस प्रकार का आदेश विभाग द्वारा जारी करते हुए दिवंगत मदनलाल वर्मा को शहीद का दर्जा दिया गया जंगल क्षेत्र की ड्यूटी के दौरान शिकारियों की गोली का शिकार हुए वनरक्षक मदनलाल वर्मा को मध्यप्रदेश वन विभाग ने अब जाकर शहीद का दर्जा प्रदान किया परिजनों के अनुसार देर से ही सही लेकिन उन्हें वास्तविक सम्मान अब मिला है।
शहीद मदनलाल वर्मा पुंजापुरा वन परिक्षेत्र की रतनपुर बीट में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। 4 फरवरी 2021 को जंगल में गश्त के दौरान उन पर गोली चली और वह शहीद हो गए
घटना के दौरान वनरक्षक शाहिद मदनलाल वर्मा द्वारा बनाया गया मोबाइल वीडियो भी सामने आया जिससे घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली । वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा करते हुए ड्यूटी के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले वनकर्मी को शहीद का दर्जा मिलने से वन विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में सम्मान की भावना है।
