
रीवा, आईजी डॉ॰ गौरव राजपूत के अभियान तहत एसपी के निर्देशन में विश्वविद्यालय पुलिस ने फिर से नशीली सिरप बरामद नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रीवा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आईजी रीवा जोन डॉ. गौरव राजपूत के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2.0 अभियान के तहत विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने इटौरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खंडहर मकान से 213 शीशी नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद की है। एसपी गुरकरन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि इटौरा क्षेत्र स्थित एक खंडहर मकान में नशीली सिरप छिपाकर रखी गई है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीली सिरप बरामद होने से पुलिस भी सक्रिय हो गई।
पुलिस ने बरामद 213 शीशी नशीली सिरप को जब्त कर लिया है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खंडहर मकान में नशीली सिरप किसने छिपाकर रखी थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।
सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस
कार्रवाई के बाद पुलिस का फोकस अब नशीली सिरप के सप्लायर और स्थानीय नेटवर्क तक पहुंचने पर है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सिरप की खेप कहां से लाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विश्वविद्यालय थाना पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
