बीएलए पदाधिकारियों एवं संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें

ग्वालियर: कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हुआ।पहली बैठक डबरा शहर के अवध ग्रीन गार्डन में आयोजित की गई, जिसमें एसआईआर के विषय पर पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई।दूसरी बैठक भितरवार विधानसभा के चीनौर ब्लॉक में हुई, जिसमें विधानसभा के सभी बीएलए, मंडलम अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्षों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तरीय कार्यशक्ति के सशक्तीकरण तथा आने वाले चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, संगठन की जीत बूथ पर ही तय होती है। बीएलए की भूमिका मतदाता पहचान, संपर्क और संगठनात्मक अनुशासन में निर्णायक है।

पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जनसंपर्क, प्रचार और सोशल मीडिया समन्वय पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह, डबरा विधायक सुरेश राजे, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, एसआईआर ट्रेनिंग के सह प्रभारी इरफान खान, देशराज भार्गव सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Next Post

गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं ठेलेवालों से वसूला जुर्माना

Tue Nov 18 , 2025
ग्वालियर:नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बाद भी जो लोग आदतन कचरा फैलाने के आदी हैं उनके खिलाफ लगातार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम ग्वालियर के स्वास्थ्य अमले द्वारा आम […]

You May Like