गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं ठेलेवालों से वसूला जुर्माना

ग्वालियर:नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बाद भी जो लोग आदतन कचरा फैलाने के आदी हैं उनके खिलाफ लगातार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम ग्वालियर के स्वास्थ्य अमले द्वारा आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसके साथ ही सड़क पर कचरा ना फैलाने एवं दो-दो डस्टबिन रखने की अपील की जा रही है। वही पशु डेयरी संचालकों को भी लगातार गोबर नालियों में ना बहाने की चेतावनी दी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद अनेक नागरिकों द्वारा निरंतर गंदगी फैलाई जा रही है तथा गोबर नाली में बहाया जा रहा है जिसको लेकर निगम के हमले द्वारा निरंतर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

दक्षिण विधानसभा अंतर्गत स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड 51 में गंदगी फैलाने वालोंएवं डस्टबिन न रखने पर हाथ ठेला बालों पर 3250 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र धौलपुरिया, डब्ल्यूएचओ हर प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत स्वास्थ्य अधिकारी दीपेन्द्र सेंगर के निर्देशन में क्षेत्र क्रमांक 2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06,09,10 में गंदगी फैलाने दुकानदारों पर जुर्माना कर 3000 रूपये वसूले गए।

Next Post

मुरैना में नदी में बहे तीन युवक, एक की मौत; एक सुरक्षित, एक की तलाश जारी

Tue Nov 18 , 2025
मुरैना: जिले के कैलारस क्षेत्र में क्वारी नदी पर बड़ा हादसा हो गया। नेपरी पुल के पास टेंट के कपड़े धोने पहुंचे तीन युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई, एक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि […]

You May Like