चित्रकूट के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विधायक राय आज भेजेंगे सामग्री

सीहोर। चित्रकुट में आई बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए विधायक सुदेश राय गुरुवार को प्रथम चरण में एक ट्रक राहत सामग्री रवाना करेंगे. मंदाकिनी नदी ने चित्रकूट में भारी तबाही मचाई है. बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. पीडि़तों की मांग के मुताबिक विधायक सुदेश राय के निर्देश पर 2 हजार साड़ी ,1हजार लोअर टी-शर्ट, 800 कंबल 1हजार चटाई सहित अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था की गई है. विधायक सुदेश राय ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूरी भाजपा सरकार पीडि़तों की मदद के लिए जुटी हुई है.

 

Next Post

पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण जीवन के लिए जरूरी: प्रो मिश्रा

Thu Sep 3 , 2026
सागर। रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा परिसर में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिसर को हरा-भरा बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विनोद […]

You May Like

मनोरंजन