पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण जीवन के लिए जरूरी: प्रो मिश्रा

सागर। रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा परिसर में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिसर को हरा-भरा बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने एक पौधा लगाकर की, साथ ही अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पेड़ लगाना बहुत जरूरी हो गया है। पेड़ हमें जीवनदायिनी शुद्ध हवा और फल देते हैं, साथ ही ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती के बढ़ते हुए तापमान को कम करने में सहायक होते हैं। प्रकृति हमें जीवन देती है, और उसके प्रति यह हमारा दायित्व है कि हम उसे समृद्ध बनाएं। एनएसएस के स्वयंसेवक हमेशा समाज कल्याण में आगे रहते हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि आपके द्वारा रोपे गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर कल की नई सौगात देंगे।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। आज बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियां और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पौधरोपण करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। पौधा रोपण से पर्यावरण में संतुलन बना रहता है और हमें स्वच्छ वायु भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर कदम, आम, पीपल, बरगद, आंवला और आम जैसे उपयोगी और छायादार पौधे लगाए गए तथा सभी ने विश्वविद्यालय में रोपे गए सभी पौधों की नियमित रूप से देखभाल करने का संकल्प लिया।

उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय सहायक कुलसचिव राकेश कुमार चढ़ार,पी.एल. सनोडिया, डॉ. मिथलेश शरण चौबे, डॉ. आनंद सिंह, एनएसएस छात्र इकाई के प्रभारी डॉ. पवन खटीक, एनएसएस छात्रा इकाई की प्रभारी डॉ. रूचि राठौर एवं, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. महेंद्र पटेल, डॉ. इन्द्रमणि कुशवाहा सहित विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Next Post

राशन कालाबाजारी में लिप्त पांच उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज

Thu Sep 3 , 2026
सागर। सागर में गरीबों के हक का राशन हड़पने वाले राशन माफियाओं और भ्रष्ट विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा जांच के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भारी वित्तीय अनियमितताएं और खाद्यान्न गबन की पुष्टि हुई है। मामले में दोषी दुकान विक्रेताओं के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर […]

You May Like

मनोरंजन