सूरजकुंड मेले में झूला टूटा, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक झूला अचानक टूट गया। हादसे में पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला टूटते ही मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस और आयोजकों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Next Post

सीधी में निकलेगी भव्य भोले बाबा की बारात 

Sat Feb 7 , 2026
सीधी।युवा व्यापारी संघ श्री द्वारा बीते कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर सीधी शहर में भव्य आयोजन कराया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के बाराती बड़े उत्साह के साथ बनते हैं और हर्षोल्लास से विवाह संपन्न होता है। इस तारतम में इस वर्ष भी आगामी 15 […]

You May Like