सीधी में निकलेगी भव्य भोले बाबा की बारात 

सीधी।युवा व्यापारी संघ श्री द्वारा बीते कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर सीधी शहर में भव्य आयोजन कराया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के बाराती बड़े उत्साह के साथ बनते हैं और हर्षोल्लास से विवाह संपन्न होता है।

इस तारतम में इस वर्ष भी आगामी 15 फरवरी रविवार को शहर में भव्य भोले बाबा की बारात व्यापारी संघ सीधी के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है,

जिसमें आयोजकों द्वारा शहर और जिले भर के शिव भक्तों से बारात में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

यह रहेंगे मुख्य आकर्षण के केंद्र

बारात में कलर इवेंट जबलपुर के अद्भुत कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति और उज्जैन के डमरु ग्रुप की मनमोहक ध्वनि से गूंजेगा पूरा शहर साथी एक विशाल नंदी में सवार रहेगी महादेव एवं मां पार्वती की प्रतिमा और डीजे लाइट शो के साथ-साथ धमाल बैंड पार्टी टीम के साथ भव्य बारात निकाली जाएगी।

फूलमती मंदिर में संपन्न होगा विवाह एवं भंडारा

महादेव एवं मां पार्वती का विवाह फूलमती मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा जहां 108 आरती की थाल से महाआरती पश्चात मंत्रोचारण के साथ जयमाला एवं प्रतीकात्मक विवाह संपन्न होगा तत्पश्चात भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

बारात का यह रहेगा मार्ग

भोले बाबा की बारात सम्राट चौक पार्किंग स्थल से शाम 4:00 बजे निकल कर अस्पताल चौक गांधी चौक, लालता चौक होते हुए पटेल पल और फिर फूलमती मंदिर में पहुंचेगी।

Next Post

12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को लेकर एनसीएल में हलचल तेज

Sat Feb 7 , 2026
सिंगरौली। 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल को लेकर एनसीएल सिंगरौली में गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को ब्लॉक-बी परियोजना, मुख्यालय एवं झिंगुरदा परियोजना के टाइम ऑफिस परिसर में संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में गेट मीटिंग एवं नारेबाजी कर श्रमिकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील […]

You May Like