मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है: उप मुख्यमंत्री

स्व. भैयालाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

नवभारत न्यूज

रीवा, 16 फरवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है. हमारे पूज्य पिता जी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजक बधाई के पात्र हैं. पूर्वजों की स्मृति आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करती है. उप मुख्यमंत्री ने अपने गृह ग्राम ढ़ेरा में स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की.

ढ़ेरा के स्टेडियम में आयोजित दसवें स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों का स्मरण मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है. मेरे पूज्य पिता जी के कारण ही इस गांव का नाम प्रदेश में था तथा मेरी पहचान भी उन्हीं के कारण थी. उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास हम करते हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता जी की कार्यशैली की सुगंध हर जगह फैली थी आज भी उनके पुण्य प्रताप का ही फल मिल रहा है. उन्होंने आयोजनों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाई दी तथा कहा कि हर संभव सहयोग रहेगा. श्री शुक्ल ने रोमांचक मैच की खुले दिल से प्रशंसा भी की. उप मुख्यमंत्री ने विजेता आर.एन. क्लब तमरी टीम को चालीस हजार रूपये पुरस्कार राशि व विजेता ट्राफी प्रदान की जबकि उप विजेता डीसीए क्लब ढ़ेरा को तीस हजार रूपये व उप विजेता ट्राफी प्रदान की गई. इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, पद्मेश गौतम, केसरी प्रसाद त्रिपाठी, नवल शुक्ला, वनमण्डलाधिकारी रीवा श्री लोकेश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे.

Next Post

दो दिन का अवकाश होने के कारण फिर बढ़ी कुंभ यात्रियो की भीड़

Sun Feb 16 , 2025
रीवा-प्रयागराज हाइवे में लगा जाम, व्यवस्था बनाने में जुटी पुलिस और प्रशासन नवभारत न्यूज रीवा, 16 फरवरी, महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले तीर्थ यात्रियो की भीड़ एक बार फिर बढ़ गई है. वीकेंड के चलते भीड़ बढ़ी है, शनिवार की रात हाइवे में लम्बा जाम लगा. प्रयागराज बार्डर चाकघाट में रात […]

You May Like