गवाह को जान से मारने की कोशिश, शिवपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई

शिवपुरी: जिले में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। करैरा नगर में तीन बदमाशों ने एक गवाह पर जानलेवा हमला किया। आरोपी संजय जाटव, सुभाष जाटव और पिंटू जाटव ने बाइक पर सवार होकर राजेश नरवरिया पर 315 बोर के कट्टे से कई राउंड फायरिंग की।घटना उस समय हुई जब राजेश अपने कार्यालय से निकलकर कार में सवार होकर जा रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार को रोका और गालियां देने के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। राजेश ने तत्परता दिखाते हुए कार के डैशबोर्ड के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियां कार और पास के ऑफिस की दीवार में जा लगी।

यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। राजेश एक मामले में गवाह हैं और आरोपी उन्हें गवाही देने से रोकना चाहते थे।आरोपियों ने शहर में दो अन्य स्थानों पर भी फायरिंग कर दहशत फैलाई और जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

स्कूली बच्चों से राष्ट्रपति का नाम पूछने पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

Thu Feb 6 , 2025
शिवपुरी: एक पत्रकार से बदला लेने के लिए राजनीतिक प्रेशर बनाते हुए प्राचार्य ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवा दिया।पिछोर के पत्रकार सचिन भट्ट ने बताया कि वह पिछोर विकासखंड के मल्हावनी मे स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में कवरेज करने गए थे। कवरेज […]

You May Like