कलाभाटा डैम में मिला युवक का शव

मंदसौर: जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के काला भाटा डेम में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नदी में तैरते शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। एएसआई अभिषेक पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डेम से शव को निकालकर पहचान की गई। मृतक की पहचान मंदसौर के बादरी फार्म निवासी तरुण चौधरी (पिता रविंद्र चौधरी) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार तरुण 27 फरवरी से लापता था। परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

Next Post

अमेरिकी टैरिफ से वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ने का बाजार पर रहेगा असर

Sun Mar 2 , 2025
मुंबई 02 मार्च (वार्ता) वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ने से जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों में निवेशकों का भरोसा डगमगाने से हुई बिकवाली से बीते सप्ताह करीब तीन प्रतिशत का भूचाल देख चुके घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मैक्सिकन और कनाडाई वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का प्रस्तावित टैरिफ […]

You May Like

Play sound