जय शाह और आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्विट्जरलैंड में आईओसी सत्र के दौरान आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री से मुलाकात की और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की राह और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी पर चर्चा की। उन्होंने अब तक हुई प्रगति और ओलंपिक आंदोलन के विकास में क्रिकेट की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
जय शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ” 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की राह और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी पर हमारी चल रही चर्चा को जारी रखने के लिए आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री से मिलकर खुशी हुई। हमने अब तक हुई प्रगति और ओलंपिक आंदोलन के विकास में क्रिकेट की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया।”

Next Post

कुतुब गोल्फ लीग 2025 में भिड़ेंगी दस टीमें

Thu Oct 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तीन सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स, कुतुब गोल्फ लीग (क्यूजीएल) के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेंगे, जिसका आगाज 7 नवंबर, 2025 को भारत के पहले सार्वजनिक गोल्फ कोर्स, कुतुब गोल्फ कोर्स (क्यूजीसी) में होगा। क्यूजीसी के अलावा, जैक निकलॉस द्वारा डिज़ाइन किया […]

You May Like