झूलेलाल जयंती के अवसर पर वाहन रैली का आयोजन

बीना। झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर सिंधी समाज, नवयुवक मण्डल,महिला मण्डल द्वारा एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 8.30 बजे सिंधी धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिंधी धर्मशाला पर संपन्न हुई।इस रैली का उद्देश्य भगवान झूलेलाल जी के संदेश एकता, भाईचारा और सेवा को जन-जन तक पहुँचाना है। रैली में सजे-धजे वाहन,भजन-कीर्तन एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष वाधवानी अध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत, युवा भाजपा नेता आशीष वाधवानी, मंशाराम सुंदरनी, हरीश वाधवानी, प्रकाश दुवानी,प्रकाश बजाज,अंकुर मोटवानी, प्रकाश दुवानी, संजय नागवानी, कैलाश नीलम, अनिल बजाज, सदोरोमल, विजय सुंदरानी, लायक् राम सुंदरानी ब्रह्मा सुंदरानी, राजकुमार सुंदरानी, संजय वाधवानी, विनोद सुंदरानी आदि महिला मण्डल में से नीता वाधवानी, पूनम मेघवानी, स्वाति मेठवानी, नीलम खत्री, उर्वशी सुंदरानी, उमा नोतानी आदि बड़ी संख्या में समाज के नागरिक उपस्थित थे।

Next Post

इंदौर अग्नि दुर्घटना पर सीएम डॉ यादव सख्त, फोरेंसिक जांच और नई SOP बनेगी

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर। शहर के बंगाली चौराहा स्थित ब्रजेश्वरी एनेक्स में बुधवार अल सुबह हुई भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के […]

You May Like