ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 85 लाख की शराब

इंदौर: कनाडिया पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया. मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक पकड़ा गया, जिसमें 811 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी. बरामद शराब की कीमत 85 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है. पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस छापा कार्रवाई कर रही है.

एडीसीपी जोन-2 अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अशोक लीलैंड कंपनी का ट्रक नम्बर एमपी 09 एचएच 6381 देवास की ओर से आ रहा है, जिसमें शराब की बड़ी खेप भरी हुई है. कनाडिया पुलिस ने एचआर रिसोर्ट के सामने नाकाबंदी कर ट्रक को रोका. चालक ने ट्रक में सीमेंट भरा होना बताया, लेकिन जांच में शराब की पेटियां बरामद हुईं. ट्रक को थाने लाकर गिनती की गई तो उसमें 411 पेटी रॉयल चैलेंज व्हिस्की और 400 पेटी ऑल सीजन व्हिस्की मिलीं, हर पेटी में 12 बोतलें थीं.

कुल 811 पेटियों में 7,299 बल्क लीटर शराब पाई गई, जिसकी कीमत 85 लाख 32 हजार रुपए है. खास बात यह कि शराब की बोतलों पर बैच नंबर भी मिटाए गए थे. पुलिस ने मौके से 22 वर्षीय चालक प्रेमाराम निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने तस्करी की बात कबूल की है, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने शराब और ट्रक जब्त कर आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. फरार तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं

Next Post

मिट्टी से गणेश बनाने की परंपरा, उज्जैन में 5000 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

Sun Aug 24 , 2025
उज्जैन: पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का संगम उज्जैन में देखने को मिला, जब चिमनगंज मंडी प्रांगण में आयोजित आओ बनाएँ मिट्टी से श्री गणेश कार्यक्रम में 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ मिट्टी के गणेश बनाकर नया कीर्तिमान रचा.इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बच्चों को […]

You May Like

मनोरंजन