सीरिया में विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 20 घायल

बेरूत, 04 मार्च (वार्ता) सीरिया के पूर्वोत्तर शहर अल बुकामल में इराक की सीमा के पास एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सीरियाई मीडिया ने यह जानकारी दी।

साना समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि विस्फोट डेर एज़-ज़ोर गवर्नरेट के पूर्व में शहर के प्रवेश द्वार पर हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं और विस्फोट के परिणामस्वरूप गैस स्टेशन पर लगी आग पर काबू पाने में कामयाब रही।

Next Post

सडक़ पर अतिक्रमण करने वालों को हटाकर जब्त किया सामान

Tue Mar 4 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like