
पांढुरना, नगर के फुटफाथ पर मोबाइल सिम बेचने लगाए गए पाईट सेल पर सिम के साथ ही दो जीबी डेटा भी फ्री में देने का लालच देते हुए लोगों से उनके आधार कार्ड लेने के बाद कोई ना कोई बहाना बनाकर सिम खराब निकलने की बात बताते हुए बिना सिम दिए इन लोगों का बैरंग लौटाने के बाद उसी सिम को एक्टिवेट कर उससे लाखों की धोखाधडी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां उनकी जमानत निरस्त होने पर इन्हें जेल भेजा गया ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम भंदारगोदी निवासी अर्थव पिता रंजीत बंसोड़ ने पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के मुख्य सडक़ किनारे 1 मार्च 2026 से 17 जुलाई 2026 तक फुटफाथ पर मोबाईल सिम बेचने लगाए गए पाईंट सेल में ग्राम भंदारगोंदी निवासी जान्हवी पिता अरविंद वासाड़े,पांढुरना नगर के घनपेठ वार्ड निवासी तुषार पिता कैलाश सावरकर,ग्राम तिगांव निवासी मोहिनी पिता रामदास बोबड़े तथा ग्राम देवखापा निवासी अमरू पिता गजमू कवडेती इन चार लोगों को सिम के साथ 2 जी.बी. मोबाइल डाटा भी फ्री में देंने के नाम पर इन चारों से आधार कार्ड लेने के बाद अर्थव बंसोड़ द्वारा इन्हें सिम नहीं देकर पांढुरना नगर के बंसोड कॉलोनी में रहने वाले अपने सहपाठी मित्र रूद्र राऊत के साथ मिलकर इन सभी चारों सिमों को एक्ट्रीव कर इन सिम के माध्यम से 24 हजार,32 हजार,40 हजार, 40 हजार ,1 लाख 20 हजार रुपए की साइबर धोखाधड़ी कर यह राशि हजम कर ली।
इस साइबर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने अर्थव बंसोड़ तथा रूद्र राऊत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर शुक्रवार शाम को न्यायालय में पेश किया जहां उनकी जमानत निरस्त होने पर इन दोनों युवकों को जिला जेल भेजा।
