बिलौआ में जब्त किए 80 डंपर अवैध बोल्डर

ग्वालियर। बिलौआ में जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर 80 डंपर अवैध बोल्डर मिला, जिसे जब्त किया गया। जांच के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच होने तक यथास्थिति काम बंद करने के भी निर्देश खदान संचालक को दिए गए हैं। बिलौआ क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने बिलौआ में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान उन्हें वहां पर 80 डंपर अवैध बोल्डर के मिले। खनिज विभाग की टीम ने बोल्डर को जब्त किया। एक स्थान पर जांच के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। विवाद को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव ने तत्काल वहां पर काम को बंद करा दिया और जांच के आदेश दिए। जांच पूरी होने तक खदान संचालक को काम को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी मस्तराम गुर्जर, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी एवं खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव, प्रशांत व पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Post

खानपुर एक्सटेंशन में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 300 लोगों ने उठाया लाभ

Sat Feb 7 , 2026
नई दिल्ली। मानव परोपकारी संस्था (एमपीएस) और सेंटर फॉर रिफॉर्म्स (सीएफआर) ने नेत्रम आई फाउंडेशन एवं सोशल एक्शन फाउंडेशन के सहयोग से दक्षिण दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं […]

You May Like