सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन 

दमोह। शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक गोपुरा व अजमेरी गार्डन में 7 सितंबर 2026, दिन सोमवार को 10:00 बजे से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा.

दमोह कलेक्टरप्रताप नारायण यादव के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय, शहरी नोडल अधिकारी डॉ रीता रानी चटर्जी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विक्रांत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा. जिसमें शहरी क्षेत्र के हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार नि:शुल्क जांच,परामर्श,दवा एवं गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, की पहचान,NCD क्लीनिक की सुविधाएं जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप की जांच,टीकाकरण, TB की जांच आदि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे. उक्त शिविर को सफल बनाने के लिए मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मिताली हैरिसन, डॉक्टर महेश लोधी, प्रभारी एपीएम दीपक सिंह राजपूत, शहरी सुपरवाइजर मनीष पांडे, स्पूटम कलेक्शन एजेंट राजा नवीन व वैभव अहिरवार व संजीवनी क्लीनिक के पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रहेगी.

Next Post

120 करोड़ के रत्नजड़ित गहनों से सजे राधा-कृष्ण

Fri Sep 4 , 2026
ग्वालियर। शहर के फूलबाग क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक और प्राचीन गोपाल मंदिर पर सुबह से मध्य रात्रि तक भक्तों का मेला लगा रहा, यहाँ विराजे राधा कृष्ण का राजसी श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा, भगवान को 120 करोड़ रुपये से ज्यादा के रत्नजड़ित बेशकीमती आभूषण पहनाए गए, जिसके बाद भगवान […]

You May Like