पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ा

नीमच। संपत्ति से जुड़े अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीरन पुलिस ने मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.60 लाख की जियो कंपनी की बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं, दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण-

दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को फरियादी विनोद पिता पन्नालाल पाटीदार, निवासी जीरन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जियो नेटवर्क कंपनी में कार्यरत हैं और जीरन तहसील क्षेत्र के मोबाइल टावरों की देखरेख करते हैं। रात में चल्दु स्थित जियो टावर से अज्ञात बदमाशों ने दो बैटरियां चोरी कर लीं। इस पर थाना जीरन में अपराध क्रमांक 296/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी प्रकार उसी दिन आईडिया नेटवर्क कंपनी में कार्यरत फरियादी बद्रीप्रसाद पिता मिश्रीलाल मालवीय, निवासी मंदसौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छाछखेड़ी टावर से भी अज्ञात आरोपी छह टीआरएक्स यूनिट चोरी कर ले गए। इस पर थाना जीरन में अपराध क्रमांक 295/25 धारा 303(2) बीएनएस का मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी-

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश यादव ने पुलिस सहायता केंद्र हरकियाखाल की टीम को जांच हेतु निर्देश दिए। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों जितेन्द्र पिता महेश राठौर (20 वर्ष) निवासी कयामपुर, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर और आशीष पिता गणपत गोस्वामी, निवासी भुक्की, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर (आईडिया कंपनी कर्मचारी) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने फरार साथियों करण पिता बंशीलाल माली और पवन पिता जगदीश माली (दोनों निवासी कयामपुर, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर) के साथ मिलकर छाछखेड़ी और चल्दु टावरों से चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने उनके कब्जे से जियो कंपनी की 2 बैटरियां (कीमत 1.60 लाख) व बिना नंबर की डिलक्स मोटरसाइकिल (कीमत 60 हजार) कुल 2.20 लाख का माल जब्त किया है।

फरार आरोपी-

– करण पिता बंशीलाल माली, निवासी कयामपुर, थाना नाहरगढ़

– पवन पिता जगदीश माली, निवासी कयामपुर, थाना नाहरगढ़

टीम का सराहनीय योगदान-

इस कार्रवाई में निरीक्षक उमेश यादव (थाना प्रभारी जीरन) के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र हरकियाखाल की टीम- सउनि रामपाल सिंह राठौर, प्रआर विजय गुनेरा, प्रआर लक्ष्मीनारायण शर्मा, प्रआर सुरेंद्र सिंह, आर. धमेंद्र सिंह, आर. विक्रम धनगर, आर. महेश जाट, आर. मुकेश का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

कलेक्टर ने निराश्रित बच्‍चों के साथ दीपावली पर मुलाकात एवं संवाद कर उनके साथ समय व्यतीत किया 

Fri Oct 17 , 2025
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर्व के पूर्व मुलाकात कर उन्हें त्यौहार की बधाई दी इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर निवास पर आयोजित किया । कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बताया कि बिना माता पिता के जीवन में काफी मुश्किल होती है […]

You May Like