जबलपुर: न्यू भेड़ाघाट पाम रेस्टारेंट के समीप नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह द्वारा सर्व सुविधा युक्त भवन श्रीरामाश्रय का निर्माण कराया गया है। जिसका गृह प्रवेश श्री रामलीला समिति गढ़ा के द्वारा जगतगुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी के सानिध्य में किया गया। पंडित धनेंद्र तिवारी शास्त्री और आशीष दुबे ने नवनिर्मित भवन श्री रामाश्रय का विधिवत पूजन अर्चन कर रामलीला समिति के संचालक पंडित अशोक मनोध्याय, अध्यक्ष राकेश पाठक, मंत्री लोक राम कोरी को प्रवेश करवाया।
पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय सरपंच सुनील राय, विपत राय, संतोष शुक्ला, विजय राय, के साथ ही संत श्री नाथ महाराज, सिद्धन महाराज, रमाशंकर कटारे, विजय नेमा, कैलाश नेमा, राजेश नेमा, राजेंद्र प्यासी, सतीश कोस्टा, हनुमत सिंह रघुवंशी, अजय तिवारी, गीता दुबे, सुधा गौतम, रेखा खमरिया की गरिमामय उपस्थिति रही।
