पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का फरार ईनामी

सतना : दरवाजा तोड़ घर के अंदर प्रवेश कर महिला के साथ दुष्कर्म जैसाी दुस्साहसिक घटना हो अंजाम देने वाले फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने 3 महीने बाद दबोच लिया. आरोपी पर एसपी द्वारा ईनाम 10 हजार की घोषणा की गई थी.रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत की गई थी.

महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर गए हुए थे. देर रात लगभग साढ़े 12 बजे मनकहरी निवासी अभिषेक उर्फ अन्नू तिवारी पिता कृष्णपाल उम्र 26 वर्ष उनके घर आ धमका. अभिषेक ने महिला के घर का दरवाजा खटखटाना शुरु कर दिया. जिसे सुनकर महिला ने कहा कि उनके पति घर पर नहीं हैं. लिहाजा वे दरवाजा नहीं खालेंगीं. यह सुनकर अभिषेक ने दरवाजा तोडऩे का प्रयास शुरु कर दिया.

महिला द्वारा दरवाजा बचाने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन इसके बावजूद भी अभिषेक दरवाजा तोडऩे में कामयाब हो गया. दरवाजा तोडक़र घर के अंदप प्रवेश करने के बाद अभिषेक ने जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद जान से मरने की धमकी देते हुए वह भाग निकला. महिला द्वारा घटना की शिकायत थाने पहुंचकर की गई. जिसकी भनक लगते ही आरोपी अभिषेक फरार हो गया.
हनुमानगंज से दबोचा
थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का ईनाम घोषित कर दिया गया. वहीं सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम रामपुर बघेलान के हनुमानगंज क्षेत्र में पहुंच गई. जहां से आरोपी को दबोच लिया गया.

Next Post

नेपाली सेना प्रमुख का आंदोलन स्थगित कर बातचीत के लिए आने का अनुरोध, प्रदर्शनकारियों को सेना की चेतावनी

Wed Sep 10 , 2025
काठमांडू 10 सितंबर (वार्ता) नेपाल में सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने मंगलवार रात एक वीडियो संदेश के माध्यम से आंदोलनकारी पक्षों से बातचीत का आह्वान किया। कांतिपुर समाचार पत्र ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है। श्री सिगडेल ने प्रदर्शनकारियों से अपने विरोध कार्यक्रमों को स्थगित करने […]

You May Like