महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में डूबने से तीन स्कूली छात्राओं की मौत

कोल्हापुर, (वार्ता) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में वैभववाड़ी तालुका के करुल गांव में एक बांध में तीन स्कूली छात्राएं की डूबकर मौत हो गई।

वैभववाड़ी पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पांच स्कूली छात्राओं का एक समूह करुल स्थित बांध में नहाने गया था। उनमें से तीन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूब गईं, जबकि पास मौजूद लोगों ने दो अन्य को बचा लिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही करुल स्थित बांध पर बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि मृत लड़कियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

Next Post

कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल

Thu May 14 , 2026
उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में सिल्वर शिमरी गाउन और कैरौसल बैग के साथ रेड कार्पेट लुक पेश किया। उनका मर्मेड-इंस्पायर्ड अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इस समय फ्रांस में सुर्खियों में बना हुआ है। 12 मई से शुरू हुए इस ग्लोबल […]

You May Like