इंदौर-मुंबई के यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़े

इंदौर: इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर-मुंबई सेंट्रल के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है. अब ये ट्रेनें नवंबर के अंत तक चलती रहेंगी. इससे आगामी त्योहारी और व्यस्त यात्रा अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे.

ट्रेन नंबर 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक स्पेशल का संचालन अब 7 सितंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा. वापसी में ट्रेन नंबर 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल 6 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 8 सितंबर से 28 नवंबर तक और ट्रेन नंबर 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल 7 सितंबर से 27 नवंबर तक संचालित होगी. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि फेरों के विस्तार के बावजूद ट्रेनों के संचालन में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनके निर्धारित मार्ग, ठहराव, आगमन-प्रस्थान समय और कोच संरचना पूर्ववत रहेगी. यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर के लिए पहले की तरह निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही यात्रा की योजना बनानी होगी.

मांग के अनुसार यात्रा का विस्तार
रतलाम मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया गया है. खासकर इंदौर-मुंबई मार्ग पर लगातार बढ़ती आवाजाही के बीच अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर भी दबाव कम होने की उम्मीद है. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और उपलब्धता की जानकारी भारतीय रेलवे की पूछताछ वेबसाइट इंडियन रेलवे ट्रेन इंमयरी या रेलवन ऐप पर देख सकते हैं.

Next Post

प्लेटफॉर्म के बाहर अतिक्रमण का राज, ठेले, टपरे वहीं सजे जहां रास्ता चाहिए

Sun Sep 6 , 2026
जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक छह के बाहर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रियों के आने-जाने के लिए छोड़ा गया स्थान धीरे-धीरे वाहनों की पार्किंग, अस्थायी कब्जों और अव्यवस्थित गतिविधियों की चपेट में आता जा रहा है। स्थिति यह है कि स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों […]

You May Like