जावद जनपद सीईओ के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

जावद। नीमच जिले की जावद जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश धारवे के खिलाफ एक महिला द्वारा जिला धार के गंधवानी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। उक्त महिला ने शिकायत में बताया कि जनपद सीईओ ने 11 साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं । तथा जब उक्त महिला ने शादी का दबाव बनाया तो जनपद सीईओ ने शादी करने से मना कर दिया । महिला ने बताया कि पहलीबार मुलाकात 2012 में हुई थी। फिर दोनों लिव इन में रहने लग गए । 2019 में आकाश धार्वे सीईओ बन गए। तथा 2022 में नीमच में पोस्टिंग हुई । उसके बाद भी दोनों कई बार मीले तथा शादी का झांसा देकर सम्बन्ध भी बनाए। साल 2024 में आकाश ने शादी से इनकार कर दिया फिर दोनों अलग हो गए । नीमच में महिला एवं उसके परिजनों को फसाने के लिए भी को ने अपराध की साजिश रची । महिला और उसके परिजन बात करने आए थे। तथा उसे अपने गांव ले जाने लगे तो नीमच में अपहरण का झूठा केस दर्ज करवा दिया । जिसमें इंदौर के एक ठेकेदार सहित पांच पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। जबकि जनपद सीईओ ने इस पूरे मामले को झूठा बताकर महिला द्वारा जबरदस्ती झूठे केस में फसाने की बात कही।

Next Post

सीधी जिले के तीन गांव सुकवारी, बघवारी और छिरौंही में शुरू हुआ तांबा भण्डार का सर्वे

Fri Jun 6 , 2025
सीधी। सीधी जिले के तीन गांव सुकवारी, बघवारी और छिरौंही में तांबा भण्डार का सर्वे शुरू हुआ। 324 हेक्टेयर में तांबे की तीन ब्लॉकों का सेंशन मिला है। तांबे का अकूत भण्डार सर्वे में मिला तो सीधी के विकास की तस्वीर बदल सकती है। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर […]

You May Like